कलाकार अपने कामों को आसान बना रहे एआई के इस्तेमाल से
मुंबई, एआई अब सिर्फ टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन की दुनिया तक सीमित नहीं है, यह हमारी रोज़मर्रा की जिं़ंदगी का अहम हिस्सा बन रही है। टीवी कलाकारों के लिए, जो अपने बिजी शेड्यूल, सोशल मीडिया और निजी ज़िम्मेदारियों के कारण बहुत व्यस्त होते हैं, उनके लिए एआई एक मददगार की तरह काम कर रहा है एण्डटीवी के कलाकार बता रहे हैं कि वे कैसे एआई का रोज़ाना इस्तेमाल छोटे-छोटे लेकिन असरदार तरीकों से करते हैं, ये कलाकार हैं हप्पू की उलटन और भाबीजी घर पर हैं की।
गीतांजलि मिश्रा कहती हैं, “मैं बहुत टेक सेवी नहीं हूँ, लेकिन मैंने धीरे-धीरे एआई को अपनी जिंदगी में शामिल किया है। इससे काम आसान हो गया है। शुभांगी अत्रे ने बताया, “आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एआई एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह है। मैं इसका इस्तेमाल सफर की योजना बनाने, इवेंट्स के लिए कपड़ेे चुनने और घर सजाने के सुझाव लेने के लिए करती हूँ। कभी-कभी यह मेरे पास मौजूद सामग्री से हेल्दी रेसिपी ढूंढने में भी मदद करता है।




