खड़गपुर स्टेशन पर बिना स्वीकृति वाले पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की जब्ती
नियमित निरीक्षण एवं जांच के दौरान ट्रेन संख्या 22831 में बिना स्वीकृति वाला पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर (PDW) पाया गया। जब्त की गई खेप में 09 पेटी अनधिकृत ब्रांड के पैकेज्ड पानी की बोतलें शामिल थीं, जिनके पास कोई वैध स्वीकृति या दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे।
रेलवे के सतर्क कर्मचारियों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत इन अनधिकृत वस्तुओं को खड़गपुर स्टेशन पर जब्त कर लिया गया।
दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि केवल स्वीकृत और सुरक्षित उपभोज्य वस्तुओं का ही परिवहन रेलमार्ग से किया जाए। किसी भी प्रकार की अनधिकृत विक्रय गतिविधियों को रोकने हेतु नियमित निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है।






