डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में 1 अगस्त को होगा ‘साईकॉम फेस्ट’ का आयोजन, 19 विद्यालयों के 510 विद्यार्थी लेंगे भाग

डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में 1 अगस्त को होगा ‘साईकॉम फेस्ट’ का आयोजन, 19 विद्यालयों के 510 विद्यार्थी लेंगे भाग
जमशेदपुर : डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में 1

अगस्त को एक भव्य अंतरविद्यालय शैक्षणिक महोत्सव ‘साईकॉम फेस्ट 2025’ का आयोजन किया जा रहा है. विज्ञान एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान और वाणिज्य विषयों के प्रति उत्सुकता, नवाचार, तार्किकता तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है.19 विद्यालयों के 510 छात्र होंगे प्रतिभागी

इस उत्सव में जमशेदपुर के 19 प्रतिष्ठित विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 510 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. यह आयोजन न केवल प्रतियोगिताओं का मंच है, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास एवं 21वीं सदी के आवश्यक कौशलों से युक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है. कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे. उनके अनुभव और मार्गदर्शन से छात्रों को व्यावसायिक एवं सामाजिक दृष्टिकोण से नई दिशा मिलने की अपेक्षा है. उक्त जानकारी एक प्रेस वार्ता में स्कूल प्रबंधन द्वारा दी गई.

आकर्षक प्रतियोगिताओं की भरमार
साईकॉम फेस्ट के अंतर्गत कई अनूठी और रचनात्मक प्रातियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जो छात्रों की सृजनात्मकता, विश्लेषण क्षमता और नवाचार कौशल को उजागर करेंग. इन प्रतियोगिताओं में ‘नवोन्मेष प्रयोगशाला’ जिसमें छात्र अपने अभिनव बिजनेस आइडिया और स्टार्टअप योजनाएं प्रस्तुत करेंगे. ‘सुराग खोजी प्रतियोगिता’ जो तर्क और विश्लेषण पर आधारित खोज खेल है. ‘डिजिटल दस्तावेज निर्माण’ जिसमें एक रचनात्मक समाचार पोर्टल का निर्माण किया जाएगा. ‘विज्ञान व्यंग्य मंचन’ जो हास्य और अभिनय के माध्यम से विज्ञान को रोचक रूप में प्रस्तुत करेगा. ‘पर्यावरणीय फैशन परेड’ जिसमें टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाली रैंप वॉक होगी. ‘विज्ञापन सृजन प्रतियोगिता’ जिसमें उत्पादों के लिए रचनात्मक विज्ञापन तैयार किए जाएंगे. ‘नुक्कड़ नाटक’ जो सामाजिक और व्यावसायिक मूल्यों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति है तथा ‘रोबोट युद्ध’ जिसमें छात्रों द्वारा निर्मित रोबोट्स के मध्य रोमांचक मुकाबले होंगे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई