आज दिनांक 29/07/2025 को झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक से मिल कर विगत दिनों भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा बिना जिला प्रशासन के अनुमति और सूचना के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का पुतला जलाने और भाजपा पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा भुईयांडीह स्थित कालिंदी बस्ती में ईसाई मिशनरी समाज के प्रार्थना सभा में बाधा डालने के संबंध में और गाली गलौज करने के संबंध में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के नेताओं द्वारा ज्ञापन दे कर विरोध जाहिर किया गया
माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के बढ़ती हुई लोकप्रियता से घबड़ाकर भाजपा पार्टी के लोग अब राज्य में धर्म परिवर्तन के नाम पर अब जिले का माहौल बिगाड़ने पर लगे हुए हैं जिसका झारखंड मुक्ति मोर्चा कड़ा विरोध करती है साथ ही साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के नेताओं ने ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कारवाई कर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग जिले के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक से की है
इस प्रतिनिधिमंडल में झामुमो पार्टी के केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, झारखंड आंदोलनकारी खुद्दु उरांव,वरिष्ठ नेता सरोज महापात्रा, प्रीतम हेंब्रम, उमानाथ झा, विनोद डे, नान्तू सरकार, इंद्रपाल सिंह, संदीप चक्रवर्ती, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद शकील गद्दी, पिंटू लाल, मोहम्मद सफ़रुद्दीन और पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे






