युवा कांग्रेस की संगठनात्मक चुनाव को लेकर अहम बैठक संपन्न

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक चुनाव को लेकर अहम बैठक संपन्न
जमशेदपुर परिसदन में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद नौशाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष के प्रत्याशी नवनीत मिश्रा ने की। इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक स्वर में मोहम्मद नौशाद एवं पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष के लिए नवनीत मिश्रा सहित जुगसलाई विधानसभा से शेख साजिद जुगसलाई ब्लॉक से मोहम्मद मोहसीन, पोटका विधानसभा से सुभम कुमार झा, बाबगेड़ा ब्लॉक से कुमार उधव, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से मोहम्मद हसन उर्फ बाबू, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से ऋृषभ श्रीवास्तव, घाटशिला से जकरीया सालिब को प्रत्याशी नियुक्त किया गया है। बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी विधानसभा से युवाओं काा जुटान हुआ एवं सभों ने को अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। सभों ने एकमत होकर अगामी युवा संगठनात्क चुनाव-2025 में अपना-अपना समर्थन दिया और विश्वास जताया कि इस बार युवा संगठनात्क चुनाव मोहम्मद नौशाद की नेतृत्व में प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष स्तर पर युवाओं सशक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लिया है। युवाओं में इस बैठक को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस बार युवा संगठनात्मक चुनाव में नये चेहरे सामने आयेंगे। जिससे प्रदेश में युवा नेतृत्व को लेकर सकारात्मक वातावरण बना है। बैठक में मुख्य रूप से जुगसलाई प्रखण्ड कांग्रेस के का॰ अध्यक्ष मो॰ इरशाद हैदर, माज़ अहमद, मो॰ जायद रहमान, राशिद करीम, हाजी सलमान पठान, सैफ अली रिज़़वान गद्दी, आमिर गद्दी, शहबाज आलम, मो॰ इकबाल, पिन्टु कुमार, तौसीफ गद्दी, इकबाल गद्दी, निसार गद्दी, वरूण खनोरिया, मो॰ यासीन, राज वारसी आदि युवाओं ने भाग लिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई