बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवर यात्रा पहुंची इनारवरण ।
भूतनाथ धर्मशाला में आयोजित शिव तांडव और मशान होली रहा आकर्षण का केंद्र ।
सभी कांवरिया स्वस्थ एक की हालत बिगड़ी बांका सदर अस्पताल में ईलाजरत।
बाबा बैधनाथ सेवा के द्वारा आयोजित आठ दिवसीय कांवर यात्रा आज पांचवे दिन इनारावरण के बाबा भूतनाथ धर्मशाला पहुंची । यहां पर सभी कांवरियों के लिए दोपहर के भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । जहां यात्रा में शामिल हुए कलाकारों के द्वारा भक्ति के गाने के साथ कलाकारों के द्वारा शिव तांडव एवं मशान होली की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई जो आकर्षण का केंद्र रहा । कार्यक्रम के यात्रा में शामिल संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया की इनारवण में विश्राम के बाद सभी कांवरिया सीधे बाबा नगरी के लिए प्रस्थान कर बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण करेंगे। जलार्पण के बाद मारवाड़ी कांवड़ संघ में विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था की गई है । विकास सिंह ने बताया कि सोनारी के रहने वाले दिलीप ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिन्हें जलेबिया पहाड़ स्थित बिहार सरकार के स्वास्थ्य सेवा क्लिनिक में भर्ती कराया गया लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पाने के कारण दिलीप ठाकुर को उच्च स्तरीय इलाज के लिए बांका के सदर अस्पताल में रेफर किया गया। जहां एंबुलेंस से बांका जिले के सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे करने के बाद अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया । विकास सिंह ने बताया बाकी सभी कांवरिया स्वस्थ और सकुशल है ।






