उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ ने लगातार सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के पद पर कार्य करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने एक इतिहास रचा है। योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च, 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। लगभग आठ वर्षो से लगातार इस पद पर बने हैं।आदित्यनाथ ने लगातार सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के पद पर कार्य करने का 72 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है।






