रामगढ़: रविवार को आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोपी आफताब अंसारी की लाश दमोदर नदी से बरामद होने के बाद.रामगढ़ जिले में तनाव फैल गया वह एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में काम करता था और 23 जुलाई को एक दक्षिणपंथी संगठन ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा था. लेकिन अगले ही दिन वह पुलिस हिरासत से.हिरासत से फरार हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई. रामगढ़ के SDPO परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि अंसारी पर आदिवासी महिला से यौन शोषण का आरोप था. वहीं, पुलिस ने संगठन के सदस्य राजेश सिन्हा को गिरफ्तार किया..उन्होने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालकर सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की थी।






