राँची। मौसम विभाग ने लो प्रेशन एरिया के कारण अगले कुछ दिनों तक झारखण्ड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

राँची। मौसम विभाग ने लो प्रेशन एरिया के कारण अगले कुछ दिनों तक झारखण्ड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र, राँची द्वारा जारी चेतावनी के बाद राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों से लेकर आपदा विभाग तक की सारी व्यवस्थाओं को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश जारी किए हैं। मंत्री इरफान अंसारीन ने बताया कि उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है ताकि खराब मौसम, वज्रपात और भारी बारिश से जान-माल की हानि न हो और सभी सुरक्षित रहें, सतर्क रहने तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील की है। सतर्क रहने तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील की है।

मौसम विज्ञान केंद्र, राँची के अनुसार अगले 36 घंटों में डिप्रेशन झारखण्ड से उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा, जिसके कारण इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई