रांची : झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा यह कार्रवाई करते हुवे गुमला जिला में उग्रवादी संगठन झारखंड जन्म मुक्ति परिषद (JJMP) के तीन नक्सलियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. अब तक तीन उग्रवादियों का शव बरामद कर लिया गया है. इस एनकाउंटर को लेकर गुमला एसपी हारिस बिन जमा ने बताया कि फिलहाल इलाके में एनकाउंटर जारी है इसके साथ ही क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस के द्वारा एक शव की पहचान की जा चुकी है. एनकाउंटर में मारे गये एक नक्सली की पहचान जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर दिलीप के रूप में हुई है.






