बागुनहातु में जन संघर्ष समिति और टीएसडीपीएल के संयुक्त प्रयास से निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन
…………………………….
आज दिनांक 25 जुलाई 2025 को बागुनहातु क्षेत्र
सी पी समाज भवन प्रांगण में टीएसडीपीएल कंपनी एवं जन संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इस चिकित्सा शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और जनरल चेकअप, ब्लड शुगर, बीपी, ईसीजी, नेत्र परीक्षण, महिला रोग परामर्श, बच्चों की स्वास्थ्य जांच आदि जैसी सुविधाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम ने उपस्थित लोगों का परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श एवं दवाएं निशुल्क वितरित कीं।
इस अवसर पर जन संघर्ष समिति के रवि सवैया ने कहा कि, “हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हों, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहाँ चिकित्सा सुविधाएँ सीमित हैं।” वहीं टीएसडीपीएल कंपनी के प्रतिनिधियों ने इस पहल को अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी का एक हिस्सा बताया।
स्थानीय लोगों ने इस शिविर की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की माँग की।
आज के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर
आयोजन कमेटी से
मछिंद्र निषाद, रवि सवैया,
शिवचरण बारी,सुभाष प्रमाणिक, अनुभव जी, शशिधर राणा, सुमन विश्वास, कामत भैया, गिरधारी लाल, महिलाएं एवं अन्य उपस्थित थे।






