सैनिक और समाज के लिए समर्पित पूर्व नौ सैनिक सुशील कुमार सिंह को जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पूर्वी कमांड लेफ्टिनेंट जनरल राम चन्दर तिवारी ने किया सम्मानित

सैनिक और समाज के लिए समर्पित पूर्व नौ सैनिक सुशील कुमार सिंह को जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पूर्वी कमांड लेफ्टिनेंट जनरल राम चन्दर तिवारी ने किया सम्मानित

डुरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में शामिल होने आए भारतीय थल सेना के पूर्वी कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राम चंदर तिवारी पीवीएसएम, युवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ भ्रमस्ट्रा क्रॉप्स लेफ्टिनेंट जनरल वाई एस अहलावत एवीएसएम, वाईएसएम, एसएम जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ 23 डीव मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर राजकुमार 220 फील्ड रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मानस कुंडू की गरिमामय उपस्थिति में पूर्व नौ सैनिक सुशील कुमार सिंह को सेवानिवृत सैनिकों वीर नारियों शहीद परिवारों के साथ साथ सिविल समाज के जरूरतमन्दों की निरन्तर सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रशस्ति मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस सम्मान के लिए कोल्हान के सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह ने अपने कार्यकाल में सुशील कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व समर्पण एवं सेवा भाव को देखते हुवे उनका नाम पुरस्कार देने के लिए प्रस्तावित किया था। जिसको स्वीकार करने के बाद आर्मी कमांडर ने सम्मानित किया और कहा कि एक फौजी रिटायरमेंट के बाद केवल वर्दी उतारता है मगर उसके शरीर का भीतर का सैनिक हमेशा जिंदा रहता है। और वो अपने देश राज्य परिवार एवं समाज के लिए अच्छा कार्य करता रहता है। और यह बात आपको सम्मान करते हुवे सत्य साबित हो रही है। सुशील कुमार सिंह के इस सम्मान से शहर के पूर्व सैनिक गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं। छोटे छोटे अच्छे कार्य करने से ही अच्छे कार्य करने की आदत बन जाती है। और ब्यक्ति के अंदर लोगों का विस्वास बढ़ जाता है। जिसके कारण हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान आसानी से हो जाता है। सुशील कुमार सिंह ने इस सम्मान का श्रेय अपनी सहयोगी सैनिक साथियों एवं सिविल समाज के शुभचिंतकों को देते हैं। बिना टीम वर्क का कुछ भी कर पाना सम्भव नही है। आगे भी यह सेवा जारी रहेगी। इसके साथ ही एक पूर्व सैनिक को सम्मान देकर भारतीय सेना ने यह साबित किया कि सेना का ध्यान अपने सैनिकों के प्रति जीवन पर्यंत बनी रहती हैं। तभी तो हमारी भारतीय सेनाओं का विश्व में अलग पहचान है। शहर के सैनिक परिवार के साथ साथ समाज मे हमेशा बेहतर करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई