राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दीं. उन्होंने कहा, ‘यह दिवस हमारे जवानों की असाधारण वीरता, साहस एवं दृढ़ संकल्प का प्रतीक है. देश के प्रति उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा. जय हिन्द! जय भारत!’,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी और कारगिल युद्ध में साहस और वीरता के साथ लड़ने वाले जवानों के बलिदान को याद किया. पीएम मोदी ने कहा कि जवानों द्वारा दिया गया बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘कारगिल विजय दिवस पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.
इस मौके पर इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कहा कारगिल युद्ध के दौरान कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि दी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कारगिल विजय दिवस देश के वीर जवानों के गौरव और विजयगाथा का अविस्मरणीय दिन है. वर्ष 1999 में हमारे जवानों ने ‘ऑपरेशन विजय’ से दुश्मनों को घुटनों पर ला कर, अदम्य साहस व पराक्रम की अमिट मिसाल पेश की. कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उन सभी शूरवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं,






