पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा खनन क्षेत्र में यूरेनियम का एक नया भंडार मिलने की पुष्टि हुई है। भारत सरकार के परमाणु खनिज निदेशालय (एएमडी) और यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) द्वारा साझा किए गए ,यूरेनियम भंडार जादूगोड़ा के उत्तर-पश्चिम में बंगलासाई-मेचुआ क्षेत्र में है। यूसीआईएल के सीएमडी ने इस खोज की पुष्टि करते हुए कहा कि यह न केवल यूसीआईएल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह क्षेत्र के लोगों के लिए रोज़गार और आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर भी साबित हो सकता है।






