दिनांक-18.12.2024 को एम०जी०एम० थाना क्षेत्र अंतर्गत एन०एच०-33 स्थित रंजन ढाबा के समीप एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर आये दो अज्ञात अपराधकर्मी

दिनांक-18.12.2024 को एम०जी०एम० थाना क्षेत्र अंतर्गत एन०एच०-33 स्थित रंजन ढाबा के समीप एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर आये दो अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा अनिश कुमार गुप्ता, पिता-अविनाश कुमार गुप्ता, पता-फ्लैट न०-ए-३, वास्तु विहार, बालीगुमा निवासी के पास से एक रियल-मी कंपनी का मोबाईल फोन छिनतई कर गोड़गोड़ा की ओर भाग गया था। इस संबंध में एम०जी०एम० थाना कांड स०-212/2024, दि०-18.12. 2024. धारा-304, 3(5) बी०एन०एस० अंकित किया गया था। कांड प्रतिवेदित कराये जाने के बाद से हीं एम०जी०एम० थाना की पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं चोरी गये मोबाईल की बरामदगी हेतु छापामारी कर रही थी। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के आदेशानुसार एक छापामारी दल का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मी 1. कृष्णा कुमार एवं छिनतई का मोबाईल उपयोग कर रहे अपराधी 2. निखिल गोस्वामी सहित एक विधि विरूद्ध बालक को छिनतई किये गये मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ दिनांक-22.07.2025 को धर दबोचा गया। घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाईकिल का भौतिक रूप से सत्यापन किया गया तो चेसिस नम्बर MD2B72BXXRPA79690 एवं ईंजन नम्बर JEXPRA79638 पाया गया। उक्त मोटरसाईकिल पर लगे पंजीयन प्लेट पर अंकित नम्बर JHOSDO 3208 का जाँच कराया गया तो इस नम्बर प्लेट पर अंकित नम्बर को फर्जी पाया गया। अभियुक्तों द्वारा अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया है कि उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर घटना का अंजाम दिया जाता था।
जप्त सामानों का विवरण :-
1. रियल-मी कंपनी का एक मोबाईल फोन,
2. घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाईकिल।
गिरफ्तार अभियुक्त/निरुद्ध बलक का नाम-पता :-
(1) कृष्णा कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-मुरली साव, पता-डिमना रोड, संजय पथ, शांतिनगर, नियर सामुदायिक भवन,
(2) निखिल गोस्वामी, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता कंचन गोस्वामी, पता डिमना रोड, संजय पथ, शांतिनगर, नियर सूर्य मंदिर, दोनों थाना-ओलीडीह, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
(3) विधि विरूद्ध निरूद्ध बालक।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध दर्ज पूर्व आपराधिक इतिहास :- शून्य।
छापामारी दल में शामिल सदस्य :-

पु०नि० सचिन कुमार दास, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी एन०जी०एम० थाना।
2. पु०अ०नि० प्रदीप वर्मा, एम०जी०एम० थाना।
3. स०अ०नि० अनिल कुमार सिंह एम०जी०एम० थाना।
4. आरक्षी-1414 हृदय कुमार झा, एम०जी०एम० थाना
5. आरक्षी-2795 बरनाबस बाखला, एम०जी०एम० थाना।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई