अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा (बागबेड़ा थाना क्षेत्र)
दिनांक: 19 व 20 जुलाई 2025
सुहाग सामग्री वितरण एवं आशीर्वाद प्राप्ति का आयोजन
सावन माह के पावन अवसर पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय कमेटी के द्वारा समाज की मातृशक्ति को सुहाग की सामग्री (सिंगार) प्रदान कर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की गई। यह कार्यक्रम बागबेड़ा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
समाज के हर घर जाकर बहनों और माताओं से आशीर्वाद लिया गया तथा यह संकल्प लिया गया कि समाज में छोटे-छोटे अवसरों को भी मिलकर खुशियों में बदला जाए, ताकि समाज में एकता और अपनापन बना रहे।
हमारा यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा, और हमें आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग यूँ ही मिलता रहे — यही कामना है।
आपका सेवक
संतोष गुप्ता mb9931141919
बागबेड़ा क्षेत्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा






