आज कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था द्वारा प्रस्तावित आगामी 7 सितंबर को होने वाली रक्तदान शिविर के तैयारियों को लेकर एक महाबैठक केबुल वेलफेयर एसोसिएशन के हॉल में की गई। इस बैठक में शहर की कर प्रमुख संस्थाओं ने हिस्सा लिया।
* बैठक में संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह, रक्तदान संयोजक त्रिदेव सिंह ने उपस्थित सभी संगठनों के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को शिविर के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुए उनका अभिनंदन किया। शिवशंकर सिंह ने बताया कि शहर में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में इस शिविर का भी नाम है और यह सब संभव उन सभी रक्तवीरों एवं उनका संयोजन करने वाले आप जैसे देवतुल्य लोगों के कारण ही है। अब समाज भी अपेक्षा रखती है कि यह शिविर और बड़े स्तर पर हो और समाज की अपेक्षाओं को पूर्ण करे। त्रिदेव सिंह ने पिछले वर्ष की शिविरों के अनुभवों को साझा किया और इस बार व्यवस्था और कैसे अच्छी की जाए इस पर उपस्थित सभी लोगों से सुझाव मांगे। व्यवस्था की दृष्टि से भी जिम्मेदारियों का निर्णय लिया गया जिसमें जागरूकता हेतु विभिन्न क्षेत्रों में बैठके प्रमुख थी।
आज के बैठक का संचालन कंचन डे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन राजेश जी ने किया।।* आज की बैठक में मुख्य रूप से राजीव जी, प्रदीप सिंह भोजपुरिया, अनूप सिंह राजा, मनोज सिंह उज्जैन, रंजीत सिंह, शंकर कर्मकार, दुर्गा राव, सुनील यादव, कुशल राजू, महेश सिंह, मनोरमा सिंह, कविता सिंह एवम अन्य मातृशक्ति के साथ सैंकड़ों की संख्या में सदस्य उपस्थित हुए*






