संगठन सृजन बैठक में जिलाध्यक्ष ने दिशा-निर्देश दिया कि प्रखंड एवं मण्डल पदाधिकारी जनता के समस्या के समाधान में रहें – जिला कांग्रेस
जिलाध्यक्ष ने BLA-2 में प्रदेश नेता, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी को जोड़ने का आह्वान किया
टेल्को : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार टेल्को प्रखंड कांग्रेस के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार के अध्यक्षता में शुक्रवार को संध्या 6:30 बजे से झगरूबगान, लक्ष्मीनगर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखण्ड पर्यवेक्षक महेन्द्र मिश्र शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि टेल्को प्रखण्ड कांग्रेस के टेल्को काॅलोनी मण्डल एवं जेम्को मण्डल के अन्तर्गत सभी मुहल्ला कमिटी का गठन करें, संगठन में सामाजिक और कांग्रेस विचारधारा के लोगों को स्थान दें, मुहल्ला क्षेत्र में आने वाले बूथों का गठन करें, प्रदेश कांग्रेस कमिटी और चुनाव आयोग के गाईडलाईन के अनुसार BLA-2 का चयन करें और BLA-2 का फार्म भरें। आगामी 20 जुलाई को चाईबासा में सुबह 10:00 बजे से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित है। जिसमें प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक को अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना है। प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता व्याख्यान देंगे।
प्रखण्ड पर्यवेक्षक महेन्द्र मिश्र ने कहा कि प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर संगठन को मजबूत बनाए, जनता के समस्याओं को संकलित करें, मांग पत्र के माध्यम से संबंधित विभाग में आवाज को बुलंद कर समस्या समाधान करायें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहार दुबे, महेन्द्र मिश्र, राज किशोर यादव, राकेश कुमार, ……………
सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे ।
भवदीय
संजय सिंह आजाद
उपाध्यक्ष
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटीमुख्य रूप से शामिल हुए।
भवदीय
संजय सिंह आजाद
उपाध्यक्ष
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी






