सेवा को मिला पहचान, सुशील कुमार सिंह बने भारत भारती संस्था के कार्यकारी प्रदेश सचिव
विगत 17 बर्षों से पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़कर सैनिक परिवार के सेवा एवं सहयोग के साथ साथ सहारा सिटी मानगो में सचिव के दायित्व, मानगो नगर पालिका में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के रूप में सेवा दे रहे सुशील कुमार सिंह को भारत भारती संस्था के केंद्रीय टीम ने उनके सेवा कार्यों को देखते हुवे झारखंड प्रदेश का कार्यकारी सचिव के लिए मनोनीत किया। इसकी सूचना भारत भारती के राष्ट्रीय सचिव रुद्रनारायण तिवारी कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष संजय मेहरोत्रा एवं पद की घोषणा वडोदरा के राष्ट्रीय सम्मेलन में विनय पत्राले जी ने किया। समाज सेवा के लिए मीले इस दायित्व के लिए सुशील कुमार सिंह जिले के तीनों सेना के सहयोगीयों के साथ साथ समाज के हर क्षेत्र के अग्रणी नेतृत्वकर्ताओं को जिम्मेदार बताते हुवे उनका आभार ब्यक्त किया। समाज की छोटी छोटी समस्याओं के समाधान से ही बड़े बदलाव की उमीद की जाती है।
सुशील कुमार सिंह ने इस दायित्व के लिए केंद्रीय पदाधिकारियों का आभार ब्यक्त करते हुवे कहा कि आप सबके मार्गदर्शन एवं नेतृव में काम करते हुवे झारखंड के जिला व प्रदेश स्तर पर भारत भारतीय के सपनों को साकार करने का हर सम्भव प्रयास करेंगे।






