राँची। अपर बाजार स्थित राँची एक्सप्रेस गली में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई।

राँची। अपर बाजार स्थित राँची एक्सप्रेस गली में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक मजदूर बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में काम कर रहा था। तभी अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और बिल्डिंग में मौजूद अन्य मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। मजदूर की मौत कैसे हुई है, इसका सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस बिल्डिंग के मालिक और ठेकेदार से पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई