हावड़ा नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एचएमसी पर पेंशन नहीं मिलने के कारण बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया कर आमसभा आयोजित की. हावड़ा नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने हावड़ा के शरत सदन में एक आमसभा का आयोजन किया. इस दौरान वक्ताओं ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अभी तक पेंशन नहीं मिली है. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी शिकायत की कि उन्हें अपने भविष्य निधि के पैसे के साथ-साथ उनके अवकाश के पैसे भी नहीं मिले हैं. संगठन के महासचिव श्यामल कुमार रॉय ने कहा कि जब वह मुख्य वित्तीय अधिकारी से मिलना चाहते थे, तो वह उनसे नहीं मिले. कर्मचारियों को कार्यालय में प्रवेश करने से रोकने का निर्देश दिया गया है.






