शिव भजन के एलबम का हुआ विमोचन ।
जमशेदपुर में भी बॉलीवुड की तरह में बसते हैं कलाकार- विकास सिंह
सावन के पावन महीने में प्रसिद्ध गायक राहुल राज उर्फ राहुल गुप्ता के द्वारा लिखी और गाए गए शंकर भगवान के गीतों से भरा हुआ एलबम (बेलई के पात में ) का विधिवद विमोचन बाबा बैधनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने होटल डी.एस इंटरनेशनल में लैपटॉप और पोस्टर को क्लिक कर किया । मौके में सैकड़ो की संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित हुए। एलबम का उद्घाटन कर विकास सिंह ने बताया प्राइवेट कंपनी में डेली मजदूरी करने के बाद राहुल राज संगीत का ट्यूशन लेते हैं और दिन तक कड़ी मेहनत करके स्वयं गाना लिखते हैं और गाते भी हैं उनके द्वारा लिखे और गाए गाने को यूट्यूब और सोशल मीडिया में काफी अधिक लोकप्रियता मिल रही है राहुल ने बताया कोलकाता के राज स्टूडियो में रिकॉर्डिंग के लिए उन्हें आमंत्रण मिला है । एलबम विमोचन के कार्यक्रम मुख्य रूप से विकास सिंह, गायक राहुल राज, प्रोफेसर यू पी सिंह ,छोटेलाल सिंह, सुजीत पांडे ,मनोज ओझा, पीएम सिंह एवं पप्पू शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए ।






