सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 93/2025 दिनांक 13.07.2025 धारा-317(2)/3(5)

सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 93/2025 दिनांक 13.07.2025 धारा-317(2)/3(5)
बी. एन. एस.
दिनांक 13.07.2025 को संध्या करीब 20:30 बजे में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सीतारामडेरा थाना अंतर्गत मानगो बस स्टैंड के पास एक मोटरसाईकिल से दो संदिग्ध लड़का घूम रहा है, जो चोरी करने के फिराक में है। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय, पूर्वी सिंहभूम एवं पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की निगरानी में थाना प्रभारी, सीतारामडेरा थाना को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। जिसके पश्चात् थाना प्रभारी, सीतारामडेरा थाना के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती दल, पी.सी. आर. एवं टाईगर मोबाईल के साथ दोनों संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी कर चोरी के मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पकडे गये दोनों व्यक्ति सुप्रियो घोष, डिमना बस्ती एवं तौफिक उर्फ बाबू, आजादनगर के द्वारा पूछताछ के क्रम में मोटरसाइकिल चोरी करने के अपराध को स्वीकार किया और उसके निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से कुल पाँच मोटरसाईकिल बरामद किया गया, जिसे सीतारामडेरा, जुबली पार्क, बिष्टपुर, कपाली एवं नेशनल हाईवे काली मंदिर के पास से चोरी किया गया था ।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त तौफिक उर्फ बाबू मोटरसाईकिल चोरी के मामले में ही इसके पूर्व विभिन्न थानो से 07 बार जेल जा चुका है और तीन माह पहले ही मानगो थाना से मोटरसाईकिल चोरी के मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था। जबकि सुप्रियो घोष, डिमना बस्ती हत्या, पोक्सो, बलात्कार, चोरी एवं गृहभेदन मामले में जेल जा चूका है और हत्या मामले में पाँच साल का सजा काट कर दो माह पहले ही जेल से छुट कर बाहर आया था। दोनों अभियुक्तों के बीच जेल में रहने के दौरान दोस्ती हुई थी और दोनों जेल से निकलकर लगातार मोटरसाईकिल चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे ।

* गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. मो0 तौफिक उर्फ़ बाबु, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता- मो0 शफीक, पता- रोड न0-17, क्रॉस रोड न०- 01, ओल्ड पुरुलिया रोड, थाना- आजादनगर, जमशेदपुर
2. सुप्रियो घोष उर्फ सोनू घोष उर्फ़ राजा हिटलर, उम्र करीब 27 वर्ष, पे0- सुभाष घोष, पता- गोकुलनगर, डिमना रोड, थाना- एम0जी0एम0, जमशेदपुर
* अपराधिक इतिहास-
अभियुक्त मो0 तौफिक उर्फ़ बाबु का अपराधिक इतिहास-
1. साकची थाना कांड सं0- 115/24 दि-25.05.2024 धारा- 379 भा0द0वि0
2. मानगो थाना कांड सं0-17/25 दि0- 26.01.2025 धारा- 303 (2) बी0एन0एस0
3. एम0जी0एम0 थाना कांड सं0- 98/23 दिनांक- 11.08.2023 धारा- 379/411 भा0द0वि0
4. साकची थाना- 238/21 दि0- 14.12.2021 धारा-379/411/34 भा0द0वि0
5. मानगो थाना कांड सं0-228/23 दि०- 09.08.2023 धारा- 379 भा0द0वि0
6. आजादनगर थाना कांड सं0- 73/22 दि0- 12.07.2022 धारा- 380 भा0द0वि0
7. मानगो थाना कांड सं0-389/21 दि0-12.12.2021 धारा- 379 भा0द0वि0
अभियुक्त सुप्रियो घोष का अपराधिक इतिहास
1. सोनारी थाना कांड सं0-142/2020, धारा- 363/302/201/364/376(A) (13) भा0द0वि0 एवं 6 पोक्सो एक्ट
2. एम0जी0एम0 थाना कांड सं0- 34/2016, धारा- 354 भा0द0वि0,
3. एम0जी0एम0 थाना कांड सं0-90/2016, धारा-457/380 भा0द0वि0
4. एम0जी0एम0 थाना कांड सं0-68/2020, धारा-379/411 भा0द0वि0

 

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद प्रदर्श-
1. हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल, रजि0 न0– JH05AY2416
2. हीरो ग्लेमर मोटरसाइकिल, चेसिस न0- MBLJA06AMGGL20301, चेसिस न0- JH06EJGGL24427,
3. हीरो स्पलेंडर i smart मोटरसाइकिल, रजि0 – JH05BJ4012
4. हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल, चेसिस न0- MDLHA10BAAHC89020, इंजन न0-
HA10ERFHCA9689
5. हीरो स्पलेंडर प्रो मोटरसाइकिल, रजि० न0- OR22D8399
6. दो एंड्राइड मोबाइल
* गठित विशेष टीम में शामिल पदा० एवं कर्मियों का नाम व पता
1. पु०नि० सह थाना प्रभारी निरंजन कुमार
2. पु0अ0नि0 अक्षय कुमार
3. पु0अ0नि0 सूरज प्रसाद
4. पु0अ0नि0 राजेश कुमार
5. पु0अ0नि0 युवराज कुमार
6. स0अ0नि0 जयदेव कुमार दास
7. स0अ0नि0 रामाशीष ठाकुर
8. आ0/1109 राजेश कुमार 9. आ0/1099 श्रवन सिंह मुंडा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई