धनबाद। रेल सुरक्षा बल (RPF) धनबाद की विशेष टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत रविवार देर रात धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर 17.6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार युवक की पहचान झरिया कतरास मोड़ निवासी अजय कुमार शर्मा (23 वर्ष) के रूप में की गई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह झारखंड से शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता था।






