अगले 4 दिनों तक झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी

अगले 4 दिनों तक झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी
Ranchi : झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में 15 जुलाई तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। खासकर 6 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार, 12 जुलाई को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 13 और 14 जुलाई को झारखंड के अधिकांश भागों में भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अगले पांच दिनों तक बना रहेगा। इसके चलते लगातार बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात भी हो सकता है। बारिश का सबसे अधिक असर रांची, खूंटी, गुमला, कोल्हान के जिले, रामगढ़ और बोकारो में देखने को मिलेगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई