पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर दुबे ऊर्फ ददई दुबे के निधन से झारखण्ड राज्य को अपूर्णिय क्षति हुई है शोक में पार्टी का झंडा झुकाया गया – आनन्द बिहारी दुबे
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद धनबाद, पूर्व विधायक विश्रामपुर सह पूर्व मंत्री झारखंड सरकार चन्द्रशेखर दुबे ऊर्फ ददई प्रख्यात मजदूर नेता के अकष्मिक निधन हो जाने पर कहा कि उनके निधन से कांग्रेस पार्टी के साथ साथ झारखण्ड राज्य को अपूर्णिय क्षति हुई है। स्वः ददई दुबे मजदूरों के मसीहा के रुप में जाने जाते रहे है। उनके निधन पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी गहरा शोक-संवेदना व्यक्त करती है उनके निधन पर पार्टी का झंडा तिलक पुस्तकालय में ३ दिनों के लिए झुका दिया गया है साथ ही अगले ३ दिनों के लिए जिला के सभी राजनैतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं ईश्वर से प्रार्थना करती है कि ईश्वर अपने धाम में स्थान दें।






