रामगढ़, 10 जुलाई भारी बारिश की वजह से रामगढ़ जिले में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर से लेकर गांव तक हर नदी और नाले में पानी काफी अधिक भर गया है। सड़कों पर भी जल जमाव की वजह से आवागमन बाधित हो रहा है। झारखंड के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में भी भैरवी नदी का पानी समा गया है। भैरवी इतनी उफान पर है कि अपने तट पर बने दुकानों को अपने साथ बहा ले गई। कई दुकानों में भारी नुकसान हुआ है। दुकानदार अपने सामान को पहले भी हटा रहे थे। गुरुवार की सुबह मंदिर में दर्शन करने आए लोगों को मंदिर न्यास समिति और पुलिस प्रशासन के द्वारा नदी से दूर रहने की हिदायत दी गई।
दर्शन करने में श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची हुई थी।






