गृह ऋण स्वीकृति में तेजी लाने हेतु उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार द्वारा बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक-3 के अंतर्गत बिरसानगर किफायती आवासीय परियोजना के लाभुकों को शीघ्र गृह ऋण उपलब्ध कराने हेतु जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने की।बैठक में आवास योजना के तकनीकी कोषांग से टाउन प्लानर श्री आलोक नारायण, MIS Specialist श्री रितेश राज, तथा MIS Specialist स्मिता श्री उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त आईसीआईसीआई बैंक बिस्टुपुर, केनरा बैंक बारीडीह, केनरा बैंक बिस्टुपुर, तथा केनरा बैंक RAH के शाखा प्रबंधकगण भी बैठक में शामिल हुए।बैठक के दौरान उप नगर आयुक्त ने सभी बैंक प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गृह ऋण स्वीकृति में आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि 30 दिनों के भीतर सभी लंबित ऋण फाइलों को स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि लाभुकों को समय पर आवास निर्माण हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सके।
यह बैठक आवास योजना के क्रियान्वयन को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने और लाभार्थियों को समय पर लाभ दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।






