देवघर में श्रावणी मेले का आज गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ. राज्य के तीन मंत्री ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, और श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव के संयुक्त रूप से श्रावणी मेले का उद्घाटन किया. समारोह में मंत्री हफीजुल हसन, सांसद निशिकांत दुबे, नलिन सोरेन, विधायक सरेश पासवान, उदय शंकर, देवेंद्र कुंवर और जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी समेत अन्य मौजूद रहें. राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई से 9 अगस्त तक एक माह चलेगा.






