मुंबई महानगरी में जमशेदपुर का नाम रोशन कर रहें अपने शहर के युवा कलाकार अजय रॉय।

मुंबई महानगरी में जमशेदपुर का नाम रोशन कर रहें अपने शहर के युवा कलाकार अजय रॉय।

खज़ाना आर्टिस्ट अलाउड टैलेंट हंट, 2025 (ग़ज़ल श्रेणी) में देश भर से लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया , उनमें से टॉप 13 प्रतिभागियों का चयन फाइनल राउंड के लिए मुम्बई में आयोजित किया गया था, टॉप 13 में अपनी जगह बनाने के बाद अजय रॉय बताते हैं कि, फ़ाइनलिस्ट बनने पर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूँ— ऐसे दिग्गज उस्तादों के सामने गाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना वास्तव में एक अविस्मरणीय अनुभव था।

निर्णायक मंडली के रूप में भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा जी,
बॉलीवुड पार्श्वगायिका रेखा भारद्वाज जी, प्रसिद्ध भारतीय ग़ज़ल गायिका पेनाज़ मसानी जी व मुंबई म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रख्यात गायक एवं कम्पोज़र सुदीप बनर्जी जी उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई