सेवा में,
संपादक महोदय,प्रेस मिडिया इलेक्ट्रॉनिक मिडिया, प्रिंट मिडिया एवं सर्व सम्मानीय पत्रकार बंधुओ
————–
विषय गौ वंश हिन्दुओं के मानबिंदू इनकी रक्षा करना प्रत्येक हिन्दुओ का कर्तव्य -त्रिलोकी नाथ बागी
आज भारतीय गौ वंश रक्षण संवर्धन परिषद्, विश्व हिन्दू परिषद् सिंहभूम विभाग की विशेष बैठक तुलसी भवन बिस्टुपुर के प्रयाग कक्ष में संपन्न हुई l मुख्य वक्ता गौ रक्षा विभाग के केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य तथा पटना क्षेत्र के पालक अधिकारी माननीय श्री त्रिलोकी नाथ बागी सहित गौ रक्षा विभाग के प्रांताध्यक्ष श्री सुजीत साहू, प्रान्त के सह मंत्री गप्पू लाल जायसवाल, विधि प्रमुख दीपक शर्मा, विभाग संगठन मंत्री मिथिलेश महतो, विभाग मंत्री अरुण सिंह, एवं महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता जी के अलावा सेकड़ो की संख्या में गौ रक्षा के अधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए l वक्ता के द्वारा गौ रक्षा से सम्बंधित कई विषयों पर अपने अनुभव को बताये जिसमे गौ सेवा, गौ संवर्धन के लाभ को विस्तार पूर्वक बताये l बैठक में कई कार्यकर्त्ता को नई दायित्व में घोषणा किया गया l गौ रक्षा सह प्रमुख जमशेदपुर महानगर बलराम धिवर, महिला गौ भक्त प्रमुख श्रीमती सुलोचना सिंह, सरायकेला खरसावा महिला गौ भक्त प्रमुख श्रीमती मधुलिका गौतम, सह गौ रक्षा प्रमुख अर्जुन प्रजापति, पश्चिम सिंहभूम गौ रक्षा सह प्रमुख सुधांशु कुमार, विवेक बर्मन, l
राहुल दुबे, अजय कुमार, कार्तिक मोहन्ति, तथा संजय कुम्भकार क्रमशः कदमा, सोनारी,तथा बोड़ाम का गौ रक्षा प्रमुख की घोषणा किया गया है।
गो- रक्षा सिंहभूम विभाग को समाप्त करते हुए प्रमुख मंटू दूवे को दायित्व मुक्त किया गया।






