विधायक संजीव सरदार ने प्रखंड स्तरीय शिक्षा समिति की बैठक में भज लिया, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
जमशेदपुर: पोटका विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित प्रखंड स्तरीय शिक्षा समिति की बैठक में भाग लिया। इस बैठक में उन्होंने विधानसभा अंतर्गत शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और उसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
विधायक श्री सरदार ने कहा कि पोटका अब शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण सुविधा को विस्तार देने का कार्य प्रगति पर है।
पोटका के विद्यालय अब होंगे +2 में अपग्रेड, सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद विभाग को भेजी गई सूची
विधायक संजीव सरदार ने इस अवसर पर बताया कि पोटका के प्रमुख विद्यालयों को +2 में अपग्रेड करने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी कर दी गई है। जमशेदपुर प्रखंड में जो माध्यमिक विद्यालय राज्य सरकार के मानकों के अनुरूप +2 में अपग्रेड करने के योग्य हैं, उनकी सूची तैयार कर विभाग को भेजी गई है। उन्होंने कहा कि यह कदम हमारे क्षेत्र के छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है, और जल्द ही यह विद्यालय +2 में अपग्रेड होंगे। पूरे विधानसभा में शिक्षा वयवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा, अधिकारियों को निर्देशित किया गया है की छात्र छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसका ख़ास ध्यान रखा जाए.
बैठक में जमशेदपुर प्रखंड के अंतर्गत चार ग्रामीण और शहरी विद्यालयों को चिन्हित कर राज्य सरकार को भेजा गया। इस बैठक में जमशेदपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश, शिक्षा विभाग के अधिकारियों समेत अन्य ने भाग लिया।






