अभिर चटर्जी इस दुर्गा पूजा में रक्तबीज 2 में धमाकेदार वापसी करेंगे

अभिर चटर्जी इस दुर्गा पूजा में रक्तबीज 2 में धमाकेदार वापसी करेंगे
मुंबई, जब बात बंगाल की सबसे बड़ी त्यौहार रिलीज़ की आती है, तो एक नाम हमेशा स्क्रीन और दिलों पर राज करता है, अभिर चटर्जी। वर्षों से वे दुर्गा पूजा ब्लॉकबस्टर्स का पर्याय बन चुके हैं। कर्णसुबर्णेर गुप्तधन ने जहाँ व्यावसायिक सफलता की राह बनाई, वहीं रक्तबीज, अवरोध: द सीज विदिन 2 और बहुरूपी में उनके शानदार अभिनय ने उन्हें एक अटूट स्टार बना दिया।रक्तबीज में अभिर ने पंकज सिन्हा नाम के एक शांत, तेज दिमाग और सोच-समझ कर कदम उठाने वाले अफसर की भूमिका निभाई थी, जिसने दर्शकों पर गहरा असर डाला। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और तीव्रता ने इस थ्रिलर को नई ऊँचाई पर पहुँचाया और यह उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई। अब जब दुर्गा पूजा 2025 की तैयारी शुरू हो चुकी है, फैंस उत्साहित हैं कि अभिर चटर्जी एक बार फिर पंकज सिन्हा के रूप में लौट रहे हैं।

निर्माता शिबोप्रसाद मुखर्जी और नंदिता रॉय मानते हैं कि अभिर इस किरदार में गरिमा और गंभीरता का अनोखा संगम लाते हैं। उन्होने कहा, “मेरे लिए सबसे ज़रूरी चीज़ है कि मैं ईमानदारी से अभिनय करूँ और फिल्म को प्रमोट करूँ। सफलता खुशी और टीम को जोश देती है, लेकिन असली इनाम मुझे तब मिलता है, जब ज्यादा से ज्यादा लोग हमारी फिल्म देखें और पसंद करें। कर्णसुबर्णेर गुप्तधन, रक्तबीज और बहुरूपी को दर्शकों का प्यार मिला है, और उम्मीद है रक्तबीज 2 के साथ हम उस सिलसिले को आगे बढ़ा सकें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई