दिनांक 1 जुलाई 2025 को टेल्को आंध्रा समिति की एक बैठक महासचिव के राम मोहन राव की अध्यक्षता में समिति के कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में आगामी नवंबर 27 से 30 तक श्रीनिवास कल्याणम का आयोजन किया जा रहा है इस कल्याणम को धूमधाम से सफल बनाने के लिए चर्चा किया गया उसमे होने वाला खर्च का भी हिसाब किया गया राम मोहन राव ने कहा इस बार भी श्रीनिवास कल्याणम मे तिरुपति से ही पुरोहित लोग आएंगे और कल्याणम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाएंगे इस इस बार ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, सऊदी अरब, फ्रांस, अमेरिका, आदि क्षेत्रों से लगभग 600 श्रद्धालु इस श्रीनिवास कल्याणम शामिल होने की संभावना है टेल्को आंध्रा समिति इस बार अपना प्लेटिनम जुबली मनाया जा रहा है, समिति के जितने भी पुराने सदस्य हैं पदाधिकारी लोग हैं सभी को आमंत्रित किया जाएगा ताकि श्रीनिवास कल्याणम धूमधाम से मनाया जायेगा,और 20 जुलाई 2025 को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया है उसमें नया कार्यकारिणी कमिटी का गठन किया जाएगा, बैठक में सी यस आर मूर्ति, के राम मोहन राव, नारायण राव, जी श्रीनिवास यम राजशेखर, भास्कर राव, विजय राव, डी रामु,साईं राम, के डी राव, राजाशेखर राव, प्रसाद राव, श्याम सुन्दर राव, अलवल,बी वी यस एन मूर्ति, रवि, आदि शामिल थे.





