राँची। झारखण्ड हाईकोर्ट में गुरुवार को राँची शहर के संपर्क रोड और आंतरिक सड़कों की मरम्मत की मांग के लिए दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता शुभम कटारूका ने अदालत को बताया कि राँची की कई सड़कें मामूली बारिश में भी तालाब बन जा रही हैं। डालसा की रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि जिन सड़कों की बात की गई है, वे अत्यंत खराब स्थिति में हैं और उनकी शीघ्र मरम्मत अत्यंत आवश्यक है। अदालत ने कहा कि सड़कें बरसात से पूर्व ही मरम्मत की जानी चाहिए, ताकि नागरिकों को कठिनाई न हो, झारखण्ड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई।





