झारखंड सरकार 200 यूनिट माफ का फार्मूला वापस ले और मैनुअल मीटर लगा दे।

प्रीपेड और स्मार्ट मीटर का विरोध होगा। बाबर खान

विद्युत विभाग के विरुद्ध होगा हॉल बोल आंदोलन।

झारखंड सरकार 200 यूनिट माफ का फार्मूला वापस ले और मैनुअल मीटर लगा दे।

आज दिनांक 2 जुलाई 2025 को ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के केंद्रीय महासचिव सह AMIM नेता बाबर खान के नेतृत्व मे विद्युत माह प्रबंधक श्री अजीत कुमार पूर्वी सिंहभूम से मिला इस मौके पर कार्यपालिक अभियंता श्री बिशेश्वर मरांडी,श्री हरि शंकर तिवारी,चन्द्र भूषण,विद्युत कार्यपालक अभियंता जमशेदपुर श्री आनंद कौशिक विद्युत अधीक्षण अभियंता श्री सुधीर कुमार, सहायक अभियंता विद्युत विभाग मानगो श्री शाहनवाज अंसारी,जे ई श्री प्रशांत प्रतीक के अलाव कई पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे बाबर खान ने मानगो में विद्युत आपूर्ति कि लचर व्यवस्था पर निंदा प्रकट करते हुए समाधान के लिए 6 सूत्री मांग पत्र दिया। जिस मे विद्युत विभाग कि लापरवाही के कारण घंटों विद्युत आपूर्ति का ठप होना रख रखाव की कमी को दूर कर विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से हो जैसे कई विषय पर दिए गए मांग पत्र के बिंदु के समाधान के लिए लिए एक पखवाड़े का समय दिया। मांग पात्रों के आलोक मे विद्युत महा प्रबंधक ने कहा कि विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से हो झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड कि पहली प्राथमिकता है। और विद्युत विभाग जमशेदपुर के कोई भी अधिकारी अपने काम मे लापरवाही बरती तो विभागीय करवाई कि जायगी। बाबर खान ने विद्युत विभाग से कहा के बिना विद्युत उपभोक्ताओं के सहमति के जबरन सम्राट और,प्रीपेड मीटर लगाया जाना उचित नहीं जिस का विरोध किया जायेगा। हर साल मीटर बदल कर अतिरिक्त बिजली यूनिट दिया जाता है और विद्युत उपभोक्ताओं का जेब खाली किया जा रहा है। बाबर खान ने का 200 सो यूनिट माफ एक धोखा है। झारखंड सरकार अगर विद्युत उपभोक्ताओं के प्रति गंभीर है तो कृपा कर मैनुअल मीटर लगा दे। जो ईमानदारी से एक हजार वाट एक घंटा चलने से एक यूनिट उठता है। जिस का विद्युत फार्मूला भी यही है 1000 वाट इंटु वन हॉर्स एजीवल्टू वन यूनिट लेकिन स्मार्ट मीटर,इलेक्ट्रॉनिक मीटर, डिजिटल मीटर, प्रीपेड मीटर मे समांतरण भार देने से अलग अलग यूनिट उठता है। जो एक गंभीर विषय और चिंता का विषय है। इस विषय को गंभीरता पूर्वक संज्ञान मे लेना होगा विद्युत उपभोक्ताओं को। और सड़क पर उतर कर हाल बोल आंदोलन करना होगा। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल मे मुख रूप से
मोहम्मद तहसीन हाशमी, मोहम्मद अफरोज आलम , गुलज़ार वारसी, सुल्तान अहमद आफताब खान, शाहनवाज आलम, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद कामरान,नासिर हुसैन, मोहम्मद रेयान,मोहम्मद फैजान, ज़िद्दान हुसैन खान,रही खान, शेख रेहान,मोहम्मद सलाउद्दीन,सुल्तान खान। शहीर हुसैन खान। आदि कई लोग उपस्थित

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई