टाटा स्टील ने सप्ताहभर के वृक्षारोपण अभियान के साथ किया वन महोत्सव 2025 का शुभारंभ

टाटा स्टील ने सप्ताहभर के वृक्षारोपण अभियान के साथ किया वन महोत्सव 2025 का शुभारंभ

जमशेदपुर, 1 जुलाई 2025:

पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी और सतत विकास की भावना को समर्पित करते हुए, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज़ ने वन महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में सप्ताहभर चलने वाले वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की है। यह पहल 1 जुलाई से 7 जुलाई 2025 तक आयोजित की जा रही है और टाटा स्टील की सस्टेनेबिलिटी मुहिम “ग्रीनोवेशन – जहां स्टील और सस्टेनेबिलिटी का मेल है” के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में कंपनी की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह वृक्षारोपण अभियान जमशेदपुर के कई प्रमुख स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें कर्मचारियों, समुदाय के सदस्यों और हितधारकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इसका उद्देश्य हरियाली बढ़ाना और पर्यावरणीय जागरूकता को प्रोत्साहित करना है।

वृक्षारोपण अभियान का कार्यक्रम इस प्रकार है:

1 जुलाई | सुबह 10:00 बजे – एसपीएस, उलियान

2 जुलाई | सुबह 10:00 बजे – एटीबीसीएल (ब्रिज के दाहिने ओर)

3 जुलाई | सुबह 11:00 बजे – रोड नंबर 19, कदमा

4 जुलाई | सुबह 10:00 बजे – सीआरएम बारा (रोड एवेन्यू)

5 जुलाई | सुबह 10:00 बजे – सी2 क्वार्टर, आई एस डब्ल्यू पी

6 जुलाई | सुबह 10:00 बजे – जमशेदपुर नेचर ट्रेल, सीएच एरिया

7 जुलाई | सुबह 10:00 बजे – अपेक्स अस्पताल के पास, बाराद्वारी एरिया

यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति टाटा स्टील के गहरे प्रतिबद्ध मूल्यों को दर्शाती है और कंपनी के व्यापक ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और अभिशासन) लक्ष्यों के अनुरूप है।
[09:49, 02/07/2025] +91 98523 06954: एक संहिता, एक प्रतिबद्धता: टाटा स्टील में एथिक्स मंथ समारोह की हुई शुरुआत

जमशेदपुर, 1 जुलाई 2025: टाटा स्टील में 1 जुलाई 2025 से सभी लोकेशनों पर एथिक्स मंथ समारोह की शुरुआत हुई। यह दिन टाटा स्टील की नैतिक मूल्यों और प्रतिबद्धताओं को फिर से दृढ़ करने के लिए शुरू हुए महीनेभर के कार्यक्रम का पहला दिन था। समारोह की शुरुआत सभी लोकेशनों पर वरिष्ठ नेतृत्व और उनके साथ कर्मचारियों द्वारा एथिक्स प्लेज लेने के साथ हुई।

इस वर्ष की थीम है ‘एक संहिता, एक प्रतिबद्धता’। यह थीम एकता की भावना को प्रोत्साहित करती है और विभिन्न लोकेशनों तथा बिज़नेस फंक्शनों में निर्णय लेने, नैतिक आचरण और मूल्यों में एकरूपता सुनिश्चित करती है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी एथिक्स मंथ को उत्साहपूर्ण प्रतियोगिताओं और आयोजनों के साथ मनाया जाएगा, ताकि कोड ऑफ कंडक्ट के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और क…

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई