रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी ने एक ही दिन में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया
जमशेदपुर, 27 जून 2025: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटीने शुक्रवार, 27 जून को सेवा के क्षेत्र में तीन बड़ी उपलब्धियों को एक ही दिन में सफलतापूर्वक संपन्न किया।
1. सिविल कोर्ट, साकची में जल एवं स्वच्छता परियोजना
सुबह 10:30 बजे 3-टैप पीने के पानी स्टेशन, 80 लीटर का ठंडा पानी किओस्क, 100 लीटर के 10 डस्टबिन और 10 पौधे सिविल कोर्ट परिगर में लगाए गए। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन बिपिन चाचान, फर्स्ट लेडी रोटेरियन शिल्पी चाचान, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार पांडेय, सीजेएम श्री विशाल गौरव, एवं वरिष्ठ रोटेरियन उपस्थित रहे।
2. सत्य साई संजीवनी अस्पताल में नवजात एनआईसीयू का उद्घाटन
दोपहर में क्लब द्वारा 255 लाख की लागत से बने 5-बेड नवजात गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) का उद्घाटन किया गया। यह ग्लोबल ग्रांट परियोजना के तहत स्थापित हुआ, जिसमें केशवजी छगनलाल परिवार प्रमुख दाता रहे। इसमें वेंटिलेटर, इनक्यूबेटर, बेबी वार्मर आदि शामिल हैं। अध्यक्ष रोटेरियन शिवानी गोयल और सुश्री सौम्या ने अतिथियों को संबोधित किया।
3. रोटरी सेवा सदन अस्पताल में’ बीकन ऑफ हेल्थ’ परियोजना का शुभारंभ
शाम 4:30 बजे ₹84 लाख की लागत वाली ‘बीकन ऑफ हेल्य’ परियोजना का उद्घाटन रोटरी सेवा सदन अस्पताल में किया गया। इसमें डायलिसिस मशीन, वेंटिलेटर, मॉनिटर, एबीजी मशीन, ईटीपी और आरओ प्लांट आदि शामिल हैं। उद्घाटन डीजी रोटेरियन विपिन चाचान, आईपीडीजी रोटेरियन एस.पी. बगारिया, और अस्पताल अध्यक्ष श्री दिलीप गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर रोटरी प्रतीक चिन्ह और क्लॉक टावर का अनावरण भी किया गया।
इन प्रयासों के माध्यम से, रोटरी स्टील सिटी ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि सेवा का संकल्प ही उनका सर्वोच्च उद्देश्य है Service Above Self





