मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंची नवाटांड गांव , मृत बच्चों के परिजनों से की मुलाकात

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंची नवाटांड गांव , मृत बच्चों के परिजनों से की मुलाकात

मांडर के नवाटांड गांव में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत की घटना के बाद राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गांव का दौरा किया . इस दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मृत बच्चों के परिजनों से मिलकर उनके दुख में शरीक हुई . मंत्री दोनों परिवार के घर गई और घटना की जानकारी ली . इस घटना के बाद से नवाटांड गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है . गांव के लोग घटना को याद कर सिहर जा रहें है . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि गांव के लोगों को इस तरह की घटना से सबक लेने की जरूरत है . खास कर बारिश के इस मौसम में छोटे बच्चों का खास ख्याल रखना होगा . इसमें गांव के लोगों को पहरेदार की भूमिका अदा करनी होगी , ताकि इस तरह की घटना फिर दोबारा ना घटे . इस दौरान अल्प संख्यक कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष शमीम अख्तर , जमील मल्लिक , तबारक खान , अमृत , राशिद, मुद्दिन मौजूद थे ।

Leave a Comment