राँची। झारखण्ड सचिवालय में 27 जून से निरंतर चार दिन की छुट्टी रहेगी,वहीं क्षेत्रीय कार्यालय तीन दिन बंद रहेंगे।

राँची। झारखण्ड सचिवालय में 27 जून से निरंतर चार दिन की छुट्टी रहेगी,वहीं क्षेत्रीय कार्यालय तीन दिन बंद रहेंगे।

इसमें रथ यात्रा, हूल दिवस और साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, रथ यात्रा को लेकर 27 जून को सचिवालय और क्षेत्रीय कार्यालय बंद रहेंगे, वहीं शनिवार को सचिवालय में साप्ताहिक अवकाश रहता है, ऐसे में 28 जून को कामकाज नहीं होगा। वहीं 29 जून रविवार को साप्ताहिक छुट्टी और 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर सचिवालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। अनुमंडलाधिकारी कार्यालय और सीओ-बीडीओ कार्यालय बंद रहेंगे, इस दौरान कोई भी सरकारी काम नहीं होगा। हालांकि क्षेत्रीय कार्यालय 28 जून शनिवार को खुले रहेंगे।

Leave a Comment