अब किसी भी जुलूस के दौरान नहीं कटेगी बिजली, झंडों और डीजे वाहनों की ऊंचाई रहेगी कम, निर्देश जारी

अब किसी भी जुलूस के दौरान नहीं कटेगी बिजली, झंडों और डीजे वाहनों की ऊंचाई रहेगी कम, निर्देश जारी

झारखंड वासियों के लिए एक राहत भरी खबर है. दरअसल अब झारखंड में किसी भी पर्व-त्योहारों में निकलने वाले जुलूस और शोभायात्रा के मद्देनजर बिजली नहीं काटी जायेगी. इस संबंध में झारखंड हाइकोर्ट द्वारा 10 जून 2025 को पारित आदेश के आलोक में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने राज्य के सभी आयोजकों/समितियों, श्रद्धालुओं और नागरिकों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दिया है. इस एसओपी में कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये हैं.

4 मीटर से अधिक नहीं होगी झंडों की ऊंचाई

जेबीवीएनएल द्वारा जारी एसओपी के अनुसार किसी भी शोभायात्रा में लेकर चलने वाले झंडों की ऊंचाई कम करनी होगी. झंडों की अधिकतम ऊंचाई 4 मीटर तय की गयी है. इसके अलावा जो वाहन जुलूस में शामिल होंगे, उसमें यदि झंडा या डीजे लगाया जाता है, तो भी उसकी ऊंचाई 4 मीटर या 13 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए. एसओपी का पालन नहीं करने और किसी भी उल्लंघन की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
https://chat.whatsapp.com/BLMy2qmPCpd4dVPxnAnkiA
घंटों गुल रहती थी बिजली

Leave a Comment