उत्क्रमित उच्च विद्यालय जेम्को आजाद बस्ती में मनाया गया ओलंपिक दिवस, छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, व अन्य प्रतियोगिताओं में लिया भाग

उत्क्रमित उच्च विद्यालय जेम्को आजाद बस्ती में मनाया गया ओलंपिक दिवस, छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, व अन्य प्रतियोगिताओं में लिया भाग

जमशेदपुर. उत्क्रमित उच्च विद्यालय आजाद बस्ती जेम्को में सोमवार को उत्साह और खेल भावना के साथ ओलंपिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जिसका उद्देश्य ओलंपिक मूल्यों – उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान – को बढ़ावा देना था।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव ने बताया कि ओलंपिक दिवस हमें न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए, बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और खेल भावना के महत्व को भी याद दिलाता है।”
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा रैली निकाली गई एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ कुछ छात्रों ने ओलंपिक से संबंधित विषयों पर चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में भी अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

ओलंपिक दिवस का सफल आयोजन छात्रों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में सहायक रहा। यह दिन सभी के लिए प्रेरणादायक रहा और खेल भावना को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण संदेश दिया।

मौके पर राकेश कुमार, रोहित कुमार, अंजू वर्मा, करनदीप सिंह, रितु कुमारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे

Leave a Comment