राँची। में होने वाले ऐतिहासिक रथ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है।
रविवार को डीआईजी सह एसएसपी राँची चंदन कुमार सिन्हा और राँची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला की तैयारी का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ उन्होंने जिला के वरीय पदाधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक भी की। जगन्नाथपुर रथ यात्रा न केवल राँची बल्कि पूरे झारखण्ड के लिए बेहद अहम होता है। इस दौरान पुरी के भगवान जगन्नाथ की तरह ही सभी पूजा अनुष्ठान और यात्रा होती है। यही वजह है कि सुरक्षा के साथ-साथ दूसरे इंतजामों के लिए डीआईजी सह एसएसपी राँची और डीसी राँची दोनों ही जोर शोर से लगे हुए हैं।





