एन एच ए आई आशियाना वुडलैंड के क्षतिग्रस्त कारों का कराएं मरम्मत – विकास सिंह
भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने एन एच ए आई से जलमग्न होने के कारण एन एच 33 स्थित आशियाना वुडलैंड लोगों की क्षतिग्रस्त हुई निजी वाहन विशेष कर कार को मरम्मत कराने की मांग किया है विकास सिंह ने कहा कि दो दशक से अधिक समय से आशियाना वुड लैंड में लोग रह रहे हैं कभी भी जल जमाव की समस्या नहीं हुई थी हाल ही के कुछ दिनों से एन एच 33 में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है निर्माण कार्य के दौरान पूरे पहाड़ के पानी को वन देवी काली मंदिर के बगल से बह रहे करकरी नदी से जोड़ने के लिए पूर्व में बनाया गया कलवर्ट को पूरी तरह बंद कर दिया गया जिसका दुष्परिणाम यह हुआ की पूरा आशियाना वुडलैंड के साथ-साथ अगल-बगल के क्षेत्र जलमग्न हो गए जलमग्न के कारण वुडलैंड सोसायटी में रहने वाले लोगों के करोड़ों रुपए के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं एन एच 33 पुरे दो दिनों तक बंद रहा । एन एच ए आई की लापरवाही और नादानी के कारण पूरे देश को नुकसान उठाना पड़ा है । विकास सिंह ने कहा आशियाना वुडलैंड में रहने वाले लोगों ने ऐसा मंजर पहली बार देखा है ऐसी त्रासदी अगर पहले हुई रहती तो लोग सचेत रहते और अपने निजी वाहन को सुरक्षित जगह में रख देते लेकिन लोगों को पता नहीं था कि एन एच ए आई इतनी बड़ी चुक करेगा जिससे लोगों के निजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए । विकास सिंह ने कहा कि लोगों के निजी वाहन का मरम्मत करना एन एच ए आई की नैतिक जिम्मेदारी बनती है इसलिए अभिलंब निजी वाहन का मरम्मत करवाना चाहिए ।




