Iskcon Jamshedpur – इस्कान का प्रतिनिधिमंडल मिला जमशेदपुर एसडीओ से, रथ यात्रा में शामिल होने का दिया निमंत्रण

जमशेदपुर : जमशेदपुर के इस्कान कदमा के रथ संचालन समिति द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ जी की वार्षिक रथ यात्रा के आयोजन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) जमशेदपुर को एक औपचारिक पत्र सौंपा गया. इस पत्र के माध्यम से दिनांक 27 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली रथ यात्रा के संबंध में प्रशासन से अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया गया. इस अवसर पर रथ यात्रा के महत्व एवं प्रस्तावित मार्ग इस्कान मंदिर कदमा से ब्रह्मलोक धाम चौक होते हुए रंकिनी मंदिर तक की जानकारी दी गयी. साथ ही, श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या, भजन मंडली, झांकियां एवं सुरक्षा की दृष्टि से विशेष पुलिस व्यवस्था की आवश्यकता को भी पत्र में रेखांकित किया गया. ज्ञापन के माध्यम से एसडीओ को रथ यात्रा में सादर आमंत्रित किया गया, ताकि उनकी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा और भी बढ़ सके. इस ज्ञापन सौंपने के दौरान रथ संचालन समिति के कई प्रमुख सदस्यों में तारकेश्वर पंडित, वीणा महतो, संतोष गुप्ता, जय कुमार पारीक, सुधाकर साह, रोहित सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे.

जन भावना यात्रा’ कोडरमा से होगी शुरू, मानगो बालीगुमा में युवा जदयू की बैठक + काशीडीह में महाराणा प्राताप को 423 पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि + jamshedpur rural- मकर पर्व को लेकर चाकुलिया साप्ताहिक हाट में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, खूब बिकी टुसू प्रतिमाएं + Jamshedpur congress leader accident: जमशेदपुर के कांग्रेस नेता आफताब सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, गाड़ी पलटी Jharkhand deoghar kalash yatra : चित्रा में शिव शक्ति महायज्ञ के लिए निकली विशाल कलश यात्रा, 5001 कुंवारी कन्या-महिलाएं 4 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा में हुई शामिल

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई