एनएमएल में रक्तदान शिविर का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान व विकास के क्षेत्र में अपना अमिट छाप छोड़ने वाले सीएसआईआर-एनएमएल के वैज्ञानिकों, तकनीकी शोधकर्ताओं, प्रशासनिक स्तर के कार्मिकों, विद्यार्थियों, अस्थाई कार्मिकों एवं उनके परिजनों ने रक्तदान के महत्त्व को समझते हुए सामाजिक जन कल्याण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ते हुए स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 95 यूनिट रक्तदान किया।
इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन
सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ संदीप घोष चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रयोगशाला के प्रशासन नियंत्रक श्री जय शंकर शरण, प्रशासनिक अधिकारी श्री विप्लव विशाल, मुख्य वैज्ञानिक डॉ मनीष कुमार झा, तकनीकी अधिकारी श्री उमा चंद्र उरांव एवं डॉ अरविन्द उपाध्याय, चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रियंका सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी श्री दयाकांत कुमार एवं श्री पंकज कुमार, भंडार एवं क्रय अधिकारी श्री नवीन शर्मा एवं श्री भोला आजाद तथा सुरक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार मोदी उपस्थित थे।
सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ संदीप घोष चौधरी के कुशल निर्देशन एवं श्री जय शंकर शरण, प्रशासन नियंत्रक एवं श्री विप्लव विशाल, प्रशासनिक अधिकारी के मार्गदर्शन से आयोजित इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में एनएमएल स्टाफ क्लब के डॉ संजय अग्रवाल, रोहित मुदी, परमार्थ सुमन, विजय आनंद मुखी, झुमकी हैत, संतोष राय के साथ-साथ श्री संतोष कुमार मुदी, डॉ अंजनी कुमार साहू, मोहम्मद नईम अंसारी, नन्दलाल पासवान एवं बिनोद कालिंदी ने उल्लेखनीय योगदान दिया।
इस रक्तदान शिविर के संचालन में जमशेदपुर ब्लड बैंक तथा वीबीडीए के पदाधिकारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।






