स्टार्टअप स्पार्क 2.0 : “विचार से व्यावसायिक सफलता तक” वेबिनार का प्रेरणादायक आयोजन

स्टार्टअप स्पार्क 2.0 : “विचार से व्यावसायिक सफलता तक” वेबिनार का प्रेरणादायक आयोजन

एक्सलर्स (Accelers) चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, राज ब्रदर्स एवं डी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से स्टार्टअप स्पार्क 2.0 – आइडिया टू एग्जीक्यूशन वेबिनार का आयोजन एक बड़ी सफलता के रूप में सामने आया। यह वेबिनार विशेष रूप से उन नवोदित उद्यमियों के लिए आयोजित किया गया जो अपने विचारों को व्यवहार में लाकर एक सफल व्यवसाय की नींव रखना चाहते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, Accelers चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के निदेशक एवं उद्यमी श्री रवि राज ने अपने अनुभवों के माध्यम से प्रतिभागियों को नवाचार, रणनीतिक सोच और एक स्थायी बिजनेस मॉडल की आवश्यकता पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने स्टार्टअप की शुरुआत से लेकर उसे ग्रोथ की ओर ले जाने की व्यावहारिक रणनीतियाँ साझा कीं।

जमशेदपुर, रांची, पटना, कोलकाता, भुवनेश्वर, पुरी और राउरकेला जैसे विभिन्न शहरों से युवाओं और स्टार्टअप संस्थापकों ने इस वेबिनार में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

गौरतलब है कि स्टार्टअप स्पार्क का यह दूसरा संस्करण था। पहले संस्करण को भी अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली थी, जिसमें सैकड़ों स्टार्टअप्स ने भागीदारी निभाई थी।

इस आयोजन की सफलता में राज ब्रदर्स के ऋतू राज और रोहित श्रीवास्तव की भूमिका रही। उनकी टीम के प्रयासों से यह वेबिनार न केवल एक सीखने का माध्यम बना, बल्कि युवाओं के लिए एक ऐसी प्रेरणा भी बनी, जो उन्हें अपने विचारों को सशक्त व्यवसाय में बदलने की दिशा में आगे बढ़ने को प्रेरित करती है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई