IAF के पायलट और इसरो के नये अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 19 जून को अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे।
इसरो ने Ax-04 मिशन की लॉन्चिंग की नयी तिथि की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। पूर्व मे इस मिशन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार इसे फ्लोरिडा स्थित NASA के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जायेगा। यह मिशन Axiom Space, SpaceX और ISRO का संयुक्त मिशन है। बताया गया है कि इस मिशन में शुभांशु शुक्ला भारत द्वारा डिजाइन सात वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे, वे NASA के साथ संयुक्त शोध में भी शामिल होंगे।






