बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन रहे संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
12 जून को इंग्लैंड में उन्होंने 53 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरा परिवार सदमे में है। संजय की असामयिक मौत ने इंडस्ट्री और उनके परिवार और दोस्तों को झकझोर कर रख दिया है।






