अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर भाजपा नेता भरत सिंह ने जताया गहरा शोक
जमशेदपुर 12 जून: आज अहमदाबाद में हुए हृदयविदारक विमान दुर्घटना ने समूचे राष्ट्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। एयर इंडिया की फ्लाइट ए.आई.171, जो अहमदाबाद से लंदन की ओर जा रही थी, दुर्भाग्यवश उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद मेघानी नगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 242 निर्दाेष नागरिकों की अमूल्य जान चली गई। जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰. विजय रूपाणी भी शामिल थे।
इस पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भरत सिंह ने कहा कि इस भीषण हादसे से अत्यंत व्यथित और स्तब्ध हूं। इस अपार जनहानि से मेरे मन में गहरा दुख है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह वज्राघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मैं केंद्र और राज्य सरकार से अपलि करता हुँ कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत पहुंचाने का कार्य करे। हम सब और पूरा भाजपा परिवार इस संकट की घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।






